फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे अंकलजी: किशोरी ने सोचा पानी लेकर आऊं, अकेला देख करने लगे छेड़छाड़; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 10 May 2024 07:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के जंगल कौड़िया में एक शख्स किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज क्षेत्र के गांव में तीन बच्चों का पिता अकेली किशोरी देख उसके घर में घुस गया। आरोप है कि पड़ोसी होने की वजह से किशोरी ने सोचा कि अंकल जी के लिए पानी लाए, इससे पहले वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उनकी 16 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को दोपहर के समय घर पर अकेली थी। परिजन कृषि कार्य से खेत में गए थे। इसी समय जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत मेंहदरिया गांव का मुन्ना यादव (33) अकेली किशोरी को देखकर घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। 

विरोध करने पर वह वहां से भाग गया। किशोरी ने खेत जाकर रोते हुए परिजनों से सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन आरोपी के मां-बाप से शिकायत करने गए। तब वहां आरोपी की मां भी पीड़ितों से गाली-गलौज कर धमकी देने लगी। शुक्रवार को पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पीपीगंज थाने में आरोपी मुन्ना यादव और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें