फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, छत से गिरकर घायल

Fri, 17 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कपड़े सुखाने और पौधों में पानी देने गई थी महिला, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन


खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के सैनिक नगर कॉलोनी में बंदरों के झुंड के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। छत पर कपड़े सुखाने और पौधों में पानी देने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गई। परिजन ने आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर छह जंगल सिकरी स्थित सैनिक नगर कॉलोनी निवासी राजमंगल राय की बड़ी बहू सीमा राय बुधवार शाम करीब 6:30 बजे घर की छत पर कपड़े सुखाने और फूलों में पानी देने गई थीं। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंच गया। आरोप है कि बंदरों ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में सीमा राय छत से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें