फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर महिला ने दो लोगों से 2.90 लाख रुपये हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 19 Aug 2023 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक महिला ने दो लोगों को मोहनापुर में जमीन दिखाकर 3.90 हड़प लिए। दोनों पीड़ितों के आईजीआरएस पर शुक्रवार की रात शाहपुर पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एम्स इलाके के गायत्री नगर निवासी एक महिला ने दो लोगों को मोहनापुर में जमीन दिखाकर 3.90 हड़प लिए। दोनों पीड़ितों के आईजीआरएस पर शुक्रवार की रात शाहपुर पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक स्थित श्यामेंद्र नगर कॉलोनी निवासी रामकृपाल यादव व जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर निवासी सोनू गुप्ता ने एसपी सिटी को भेजे आईजीआरएस में लिखा है कि जमीन की आवश्यकता थी। एक परिचित ने गायत्री नगर निवासी सुमन देवी से मिलवाया।

सुमन ने बताया कि मोहनापुर में मेरी जमीन है। दोनों पीड़ितों को अलग-अलग दिन जमीन दिखाया। जमीन पसंद आने पर 3 डिस्मिल जमीन 10 लाख रुपये में लेने को तैयार हुए। आरोप है कि दोनों लोगों से एडवांस के रूप में 3.90 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा ली। एक महीने बाद दोनों पीड़ितों ने जमीन रजिस्ट्री करने की बात कही तो महिला आनाकानी करने लगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
विज्ञापन


जमीन पर जाने पर पता चला कि महिला दूसरे से रुपये लेकर जमीन एग्रीमेंट कर दी है। उसके बाद पीड़ितों ने महिला के घर गए तो 50-50 हजार रुपये देकर वापस कर दी। कुछ दिन बाद शेष रुपये मांगने पर धमकी देने लगी। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी को आईजीआरएस किया। उनके आदेश पर शाहपुर पुलिस सुमन देवी के खिलाफ केस दर्ज की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें