फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकरी उतारने छत पर गई महिला गिरी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के सोनवे के अगहर टोला में शुक्रवार देर रात छत से गिरकर घायल हुईं संध्या (36) की शनिवार रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोनवे अगहर टोला निवासी संध्या शुक्रवार रात करीब 10 से 11 बजे बारिश शुरू होने पर छत से बकरी उतारने गई थीं। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले गए। शनिवार को हालत गंभीर होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संध्या के पति बंगलूरू में मजदूरी करते हैं। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि रविवार को घटना की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें