फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: छह महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, अब संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के बढ़या चौक में एक अगस्त को विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, दो ननद, दो देवर के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केश दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के केवटलिया गांव निवासी राजकुमार की बेटी प्रिया ने छह महीने पहले विनय से प्रेम-विवाह किया था। आरोप है कि दो महीने पहले प्रिया ससुराल गई थी। एक अगस्त को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जीजा पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
सहजनवां इलाके के एक गांव की युवती ने अपने जीजा पर अश्लील बात करने व आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि फोन कर जीजा अश्लील बातें करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने कहा कि महिला ने जीजा के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें