फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी करिश्मा जायसवाल (24) गर्भवती थीं। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उनके पति नितीश जायसवाल ने उन्हें महराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सामान्य प्रसव के जरिये बच्चे का जन्म हुआ। आरोप है कि शाम के समय वहां के चिकित्सकों ने बताया कि प्रसूता के शरीर में खून की काफी कमी है और बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद परिजन महिला को लेकर पादरी बाजार स्थित फातिमा अस्पताल पहुंचे, जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने कहा कि खून की कमी है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। पति नितीश जायसवाल का आरोप है कि उनकी पत्नी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हुई है। उनका कहना है कि भर्ती होने के बाद कोई विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी पत्नी को देखने नहीं आया और पूरी रात नर्सों के भरोसे इलाज चलता रहा। उनका आरोप है कि जिस महिला चिकित्सक की देखरेख में मरीज को भर्ती किया गया था, वह रात में एक बार भी देखने नहीं आईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नितीश जायसवाल की शादी अप्रैल 2024 में कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी करिश्मा से हुई थी। शादी के बाद यह उनका पहला बच्चा था। बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में करिश्मा की मौत से ससुराल और मायके दोनों जगह मातम छा गया। वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ. संतोष सविस्टर ने बताया कि महिला को बचाने के लिए चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की। भर्ती के समय ही महिला के शरीर में खून की काफी कमी थी और प्लेटलेट्स भी बहुत कम थे। अस्पताल या चिकित्सकों की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें