कुशीनगर जिले के बोदरवार कस्बे के शुक्ल टोले पर शुक्रवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें सो रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। झोपड़ी में बंधी एक बछिया की भी जलने से मौत हो गई। आश्चर्यजनक यह है कि झोपड़ी में आग लगने की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को सुबह हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरवार के शुक्ल टोला निवासी स्व. रामरतन यादव की 65 वर्षीय पत्नी बसंती लकवाग्रस्त थी। घर के पिछले हिस्से में एक झोपड़ी में बसंती भी रहती थीं। झोपड़ी में एक मवेशी भी बांधा जाता था।
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात झोपड़ी में मवेशी को मच्छर से बचाने के लिए आग जलाई गई थी। रात में किसी वक्त झोपड़ी में आग लग गई। सुबह परिजन जागे तो झोपड़ी जला देखकर अवाक रह गए और मौके पर ही चीख पुकार मच गई।