मृतक दीपिका शर्मा की फाइल फोटो और मौके पर जुटे लोगों को समझाते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासगांव में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर की गई महिला की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
बेलीपार थाना क्षेत्र के मालव कनईल गांव निवासी दीपिका शर्मा (29) पत्नी विनोद शर्मा की शादी बासगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 में हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासगांव में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ऑपरेशन के माध्यम से उन्होंने बच्ची को जन्म दिया।