फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Thu, 16 Apr 2020 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग पर एक पेट्रोलियम टैंकर ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दिया। टैंकर के चपेट में आने से साइकिल चालक की पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह कसया-सेवरही मार्ग पर ग्राम पंचायत मठिया स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार में आ रहा पेट्रोलियम टैंकर अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दिया। जिसके बाद साइकिल पर सवार मरियम खातुन (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसके पति फुल मोहम्मद व दुधमुंहीं (5 माह) बच्ची को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मौके से टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें