फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये खास निर्देश, शहर में नहीं रहेगा कोई भूखा

Thu, 16 Apr 2020 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के पदाधिकारियों से संवाद किया। सांसद ने कहा कि कोई भूखा न रहे, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। राशन, भोजन सब तक पहुंचना चाहिए। इस काम में जिला प्रशासन की मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने 40 मिनट तक बात की और कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन किया जाना चाहिए। लोग घरों में रहें और उन तक मदद पहुंचे, यह सुनिश्चित होना चाहिए। निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। बैंक अकाउंट में धनराशि भी भेजी गई है।

इन जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन कई बार टूट जाता है। कोरोना से बचने का एक मात्र तरीका सामाजिक दूरी और लॉकडाउन का पालन करना है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता व हियुवा के ऋषि मोहन वर्मा ने हर जरूरतमंद का राशन कार्ड बनवाने की पहल की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव ने फागिंग और  जितेंद्र वर्मा पल्लू ने सैनिक विहार में सैनिटाइजेशन की मांग रखी। सांसद के पीआरओ पवन दुबे ने कहा कि राशन, भोजन वितरण का काम लगातार चल रहा है। इस मौके पर रणंजय सिंह जुगनू, रमेश प्रताप गुप्ता, इफ्तिखार खान, अनुपमा पांडेय, शशांक द्विवेदी, विशाल गुप्ता, रामपाल सिंह, संजय शिलांकुर, सुबोध श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, देवेश श्रीवास्तव और रविंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें