फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रक की चपेट में आकर मां की मौत, बेटी घायल

Thu, 30 Dec 2021 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भटहट-बैलों रोड पर हुआ हादसा, चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के भटहट-बैलों मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार खुर्द गांव निवासी कविता विश्वकर्मा अपनी मां हेमवती विश्वकर्मा (45) को स्कूटी पर बैठाकर भटहट इलाज कराने के लिए ले जा रही थी। अभी थाना क्षेत्र के भटहट-बैलों रोड पर स्थित रामाश्रय शांति देवी इंटर कॉलेज के सामने पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में हेमवती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी चला रही बेटी ने हेलमेट लगाया था।

विदेश में रहते है मृत महिला के पति

हेमवती के पति सऊदी में रहते हैं। उनकी दो बेटी सरिता (24), कविता (22) और और एक बेटा अनुज विश्वकर्मा है। घटना के बाद बच्चे रो-रो कर बेहाल हैं। हेमवती देवी की बेटी कविता ने पिपराइच थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें