संतकबीरनगर में मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में गुरुवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 38 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव के 52 वर्षीय महिला काफी दिन से बीमार थी। परिजन उसे एक सप्ताह पहले लखनऊ में किसी हास्पिटल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव आया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल के दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कलां ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के एक व अन्य जिले के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 38 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 173 लोग एक्टिव हैं। 2419 लोग ठीक हो चुके हैं। 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3476 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।