फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसी सर्विस करने का झांसा देकर खाते से उड़ा लिए 99 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसी सर्विस करने का झांसा देकर खाते से उड़ा लिए 99 हजार
विज्ञापन

एसी सर्विस सर्च करने के बाद महिला से साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज


गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एसी सर्विस करने का झांसा देकर खाते से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा चौक, महुईसुघरपुर, बड़गो रोड निवासी शीला पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को उन्होंने एसी सर्विस के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। इसी दौरान एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सर्विस एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए सर्विसिंग के लिए पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इसके बाद एक नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। महिला ने लिंक पर क्लिक कर पांच रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

भुगतान करते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया और कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के जरिये 49,999.96 रुपये और 48,999.99 रुपये पेटीएम के माध्यम से एके डिजिटल सर्विस के खाते में ट्रांसफर हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में बैंक की ओर से सूचना दी गई कि संबंधित राशि होल्ड कर दी गई है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट और एप का ही करें इस्तेमाल
एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि ऑनलाइन सर्विस के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही उपयोग करें। अनजान नंबर या व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक न करें, चाहे भुगतान राशि बहुत छोटी ही क्यों न हो। कभी भी अपने बैंक डिटेल, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एप डाउनलोड करने से बचें। अगर कोई कॉल कर भुगतान करने या लिंक क्लिक करने को कहे, सतर्क रहें। ठगी होने की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें