फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो पकड़े जाने पर महिला ने थाने में किया हंगामा, पुलिस ने किया सीज

Mon, 28 Aug 2023 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 महिला रात आठ बजे चौरीचौरा थाने पर पहुंची और ऑटो को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों से गुहार लगाने लगी। महिला के गुहार का पुलिस कर्मियों पर जब कोई असर नहीं हुआ तो वह थाने में हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
महिला ने जमकर हंगामा थाने में किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा पुलिस ने नो पार्किंग का हवाला देते हुए एक ऑटो को लेकर थाने आई तो महिला ने जमकर हंगामा किया। उसका कहना है कि ऑटो लोन पर है। चलेगी नहीं तो वह बर्बाद हो जाएगी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और ऑटो को सीज कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली संजना नामक महिला ने दो सीएनजी ऑटो लोन पर ले रखा है। इसके अलावा एक ई-रिक्शा भी उसके पास है। ई-रिक्शा वह स्वयं चलाती है, जबकि ऑटो को चालक चलाता है। रविवार की शाम को चौरीचौरा थाना के एक दरोगा ने महिला के एक ऑटो को भोपा बाजार चौराहे से पकड़ लिया और थाने में लाकर खड़ा कर दिया।

इसकी जानकारी होते ही महिला रात आठ बजे चौरीचौरा थाने पर पहुंची और ऑटो को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों से गुहार लगाने लगी। महिला के गुहार का पुलिस कर्मियों पर जब कोई असर नहीं हुआ तो वह थाने में हंगामा करने लगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोने के नकली सिक्के देकर सराफ को ठगने वाले चार गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन


महिला एक ही बात रटे जा रही थी कि उसका ऑटो लोन पर है, गाड़ी खड़ी हो जाएगी तो लोन कैसे भरा जाएगा। वह बर्बाद हो जाएगी। यह बातें कह कह कर महिला थाना परिसर में मौजूद मेज पर अपना हाथ मारे जा रही थी। बाद में पुलिस ने ऑटो को सीज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें