फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में दो युवकों पर केस, एक गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ल ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बुढ़ाडीह गांव के दो युवकों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुढ़ाडीह गांव के सोनराइच टोला निवासी हरिओम मद्देशिया (19 वर्ष) ने 15 अगस्त को एकला नंबर-दो स्थित पानी टंकी के पास तिरंगे का अपमान करते हुए हुए एक वीडियो अपने साथी आजाद से बनवाया था। इसके बाद वीडियो को अपनी फेसबुक आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ सेवा की बिगड़ी तस्वीर: अब खुला ब्लड माफिया का खेल, मजदूर के खून की कीमत लगा दी 8 हजार
विज्ञापन


वीडियो को देख लोगों ने आक्रोशित हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल की जांच की तो ओम हरि ओम के नाम से फेसबुक आईडी अकाउंट सक्रिय मिला। इस आईडी से कई वीडियो अपलोड किए गए थे। इसमें आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ल ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें