फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां में आग के धुएं को लेकर महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। नगर पंचायत वार्ड नं-4 के केशोपुर में आग के धुएं को लेकर विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी रविंद्र का आरोप है कि सोमवार रात ठंड से बचने के लिए उन्होंने आग जलाई थी। धुआं अधिक होने पर उन्होंने कढ़ाई बाहर निकाल दी। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने धुएं को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ समय बाद, पड़ोसियों ने अपने स्वजनों के साथ आग को ऊपर फेंकते हुए प्रमिला देवी पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पिंकी देवी, अमित, सनी और प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें