फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने वाली महिला गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

Wed, 01 Mar 2023 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने के मामले में वांछित महिला को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह के प्रकरण को रोकने के लिए पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत के कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर स्थित एक मकान में स्वर्ण कारोबारी को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी वसूलने वाली महिला पकड़ी गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है, महिला फरार चल रही थी।

विज्ञापन


पकड़ी गई महिला बड़हलगंज के चिल्लूपार क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, शाहपुर इलाके में रहने वाले एक शख्स की बेलीपार इलाके में सोने-चांदी की दुकान है। 8 मार्च 2022 को अपनी कार से वह घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहद्दीपुर के पास दो लोगों ने लिफ्ट मांगा और बैठ गए। कौवाबाग चौकी के पास गाड़ी रुकवा दी और एक ने खुद को थाना शाहपुर का एसओ बताते हुए बोला कि जहां बोल रहे, वहां पर लेकर चलो।

कारोबारी को डरा-धमकाकर राप्ती नगर फेज-एक में लेकर आए, जहां पर दो महिलाएं पहले से मौजूद थीं। कारोबारी को कमरे में बंद कर दिया। मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए नग्न करा दिया। फिर वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने लगे। खुद को फंसता देख पीड़ित ने रिश्तेदारों की मदद से 2.35 लाख रुपये गूगल पे करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर देवरिया के रुद्रपुर के जमुहा निवासी अरविंद पांडेय, महेवा चुंगी निवासी रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन महिला फरार थी, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने नाम और जाति-धर्म सब बदल दिया
पकड़ी गई महिला ने तीन शादियां की हैं। पहले वह नाजिया के नाम से जानी जाती थी। बाद में उसने हिंदू लड़के से शादी कर अपना नाम बदल लिया। इसके बाद फिर दूसरे युवक से शादी करने के बाद अपना नाम बदला।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने के मामले में वांछित महिला को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह के प्रकरण को रोकने के लिए पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत के कार्रवाई भी करेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें