फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-सिटी बस यूपी एप से अब यात्रियों को बेवजह का इंतजार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरवासियों की सुविधा के लिए ई-सिटी बस यूपी एप को ट्रॉयल के बाद पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। एप शुरू होने के बाद अब यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। लोग अपने मोबाइल पर ही सिटी बस की लोकेशन और आगमन का समय आसानी से देख पा रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब बस आने का अनुमान लगाने के बजाय यात्री एप पर लाइव लोकेशन देखकर घर या कार्यालय से समय अनुसार निकल रहे हैं। इससे अनावश्यक इंतजार कम हुआ है और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन गई है। यात्रियों का कहना है कि पहले बसों की सही जानकारी न मिलने से काफी परेशानी होती थी। कई बार लंबे समय तक बस स्टॉप पर खड़ा रहना पड़ता था लेकिन अब एप के जरिये बस की स्थिति और दूरी की जानकारी मिल जा रही है। इससे समय की बचत भी हो रही है और यात्रा आसान हो गई है।
गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने कहा कि एप के ट्रॉयल के बाद लागू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बस की लोकेशन लेने में आसानी हो रही है। आने वाले समय में इसमें रूट, किराया और अन्य सुविधाओं से जुड़ी अतिरिक्त जानकारियां भी जोड़ी जा सकती है, ताकि यात्रियों को और अधिक सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें