फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से तीन दिन 15-25 किमी की गति से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- तापमान अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हर दिन के साथ मौसम भी बदल रहा है। मौसम विभाग ने अब आगामी तीन दिनों के लिए तेज हवा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। अनुमान है कि हवा की गति 15-25 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। इस दौरान दिन में मौसम साफ तो रहेगा लेकिन हवाओं के कारण ठंड भी लगेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, छह से आठ फरवरी तक तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें