होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पांच होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें गोरखपुर-नई दिल्ली, छपरा-गोरखपुर कैंट, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेंगी।
05125 छपरा-गोरखपुर कैंट अनारक्षित होली स्पेशल 02 से 31 मार्च तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) छपरा से सुबह 04:15 बजे चलेगी और गोरखपुर कैंट सुबह 10.:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05126 गोरखपुर कैंट-छपरा अनारक्षित होली स्पेशल 02 से 31 मार्च तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) गोरखपुर कैंट से शाम 4:45 बजे चलकर छपरा रात 11:10 बजे पहुंचेगी।
05101 गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल 05 से 14 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से शाम 6:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नई दिल्ली सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को नई दिल्ली से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 11:45 बजे पहुंचेगी।
05071 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 02 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 9:25 बजे छूटकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05072 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली स्पेशल 03 से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 1:50 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 08:15 बजे छपरा पहुंचेगी।
05089 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 05 से 14 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छपरा से रात 8:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 02:25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल शाम 6:10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05090 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली स्पेशल 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर से 09.10 बजे छूटकर छपरा अपराह्न 3:30 बजे पहुंचेगी।
09019 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित होली स्पेशल 01 मार्च रविवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर रात 8:40 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 09020 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित होली स्पेशल 02 मार्च सोमवार को गोरखपुर से रात 11:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 09:45 बजे पहुंचेगी।