फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर गलियारे से कब्जा हटाएंगे...कार्रवाई की सूचना पहले बताएंगे

Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम की बैठक में व्यापारियों ने अचानक बुलडोजर पहुंचने व साफ-सफाई का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने कहा- कहीं भी नहीं रहेगा अतिक्रमण, हटाए जाएंगे अवैध कब्जे


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं रहेगा। हर जगह से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। गोलघर गलियारे को लेकर व्यापारियों को पहले ही नोटिस दी गई है। जल्द ही इसे खाली करवाया जाएगा। जब भी अतिक्रमण चलेगा व्यापारियों को इसकी सूचना पहले देंगे। अतिक्रमण लेकर नगर निगम प्रशासन ने रुख स्पष्ट कर दिया। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि अतिक्रमण के पहले व्यापारियों को सूचना दी जाएगी।
नगर निगम के सदन हाल में शुक्रवार को मेयर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया। सबसे पहले अतिक्रमण अभियान का मुद्दा उठा। व्यापारियों का कहना था कि निगम की टीम बिना बताए ही बुलडोजर लेकर पहुंच जा रही है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जरूरी है, लेकिन इसके पहले उनको भी सूचना मिलनी चाहिए। साथ ही समय से टैक्स जमा कर रहे व्यापारियों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग चाहिए। इस पर व्यापारियों ने कहा कि टैक्स के नाम पर उनसे जबरदस्ती वसूली की जा रही है। टैक्स जमा करने के लिए उनको थोड़े से समय की जरूरत है। साथ ही पिछले लाइसेंस शुल्क में उन्हें थोड़ी राहत मिलनी चाहिए। बकाया टैक्स पर पेनाल्टी न लगाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में समय से साफ-सफाई नहीं होती है और कूड़ा नहीं उठता है। नगर आयुक्त कहा कि जल्द ही इसका समाधान कराएंगे।
बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित सभी प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें