फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया सीएमओ और आईजी से लगाएंगे गुहार...बोला सब बर्बाद कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देवरिया के मरीज माफिया के चंगुल में फंसकर जान गंवाने वाली महिला के पति महेश गौड़ ने देवरिया सीएमओ और आईजी गोरखपुर से मिलकर प्रार्थनापत्र देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। नम आंखों से पति महेश ने बताया कि गहने बेच दिए और कर्ज भी लिया, फिर भी पत्नी की जान नहीं बच पाए। ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। उधर, गुलरिहा पुलिस ने संचालक समेत तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था, सभी जमानत पर छूटकर चले गए।
बड़हलगंज के शनिचरा गांव निवासी महेश गौड़ की पत्नी जूही की रविवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पति महेश बताते हैं, वह मायके में थी और प्रसव के लिए उसे देवरिया के जीवन आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि जिस आशा कार्यकर्ता को सरकारी अस्पताल पहुंचाना था, उसी ने नर्सिंग होम पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

नर्सिंग होम में हालत बिगड़ने के बाद ही आनन-फानन में संचालक अपने साथियों के साथ लेकर मेडिकल कॉलेज आ गया। पति ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन मामला देवरिया से जुड़ा होने की वजह से वहां पर भेज दिया गया। सोमवार को दाह संस्कार में व्यस्त होने की वजह से पति ने मंगलवार को आईजी और देवरिया के सीएमओ से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

यह हुआ था मामला

बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरा निवासी महेश गौड़ की शादी देवरिया जिले के जद्दू परसिया निवासी रामप्रीत की बेटी जूही से हुई थी। जूही (25) आठ माह की गर्भवती थी और दो महीने पहले वह मायके जद्दू परसिया गई थी। आरोप है कि 27 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा ने घर से गर्भवती को सरकारी अस्पताल के लिए लेकर निकली, लेकिन देवरिया के राघव नगर स्थित जीवन आरोग्य हॉस्पिटल में दलाल की मदद से भर्ती करा दिया गया। बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद नर्सिंग होम संचालक खुद ही मेडिकल कॉलेज में पहुंचा दिया, जहां पर महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें