फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: पति नहीं चला पाया घर खर्च तो पत्नी पहुंची थाने, बोली- मुझे तलाक चाहिए

Tue, 18 May 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

थाने पहुंच पति बोला- क्या करूं लॉकडाउन में नहीं मिल रहा काम, समझाने-बुझाने के बाद दोनों साथ रहने को हुए राजी

 
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच समझौता कराती महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी गौरी शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से पति-पत्नी के रिश्तों में भी दरार आने लगी है। ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर जिले के कड़जी रुस्तमपुर में सामने आया है। कोरोना की वजह से जब पति घर का खर्च चलाने में असमर्थ हुआ तो पत्नी ने तलाक की पेशकश कर दी। बाद में पत्नी धनघटा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर पहुंच गई, जहां दोनों को समझा-बुझाकर पुलिस व संभ्रांत लोगों ने मामला सुलझाया।

विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के कडजी रुस्तमपुर गांव निवासी प्रिया पत्नी गुड्डू उर्फ हनुमान मंगलवार को महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा पहुंची। वह पति पर मारने पीटने और घर का खर्च न चलाने का आरोप लगाते हुए उससे अलग रहने में मदद की गुहार लगाई। पूरी बात की जानकारी करने के बाद पुलिस ने गुड्डू को थाने बुलाया।

उसने बताया कि परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था, लेकिन पिछले साल जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो काम बंद हो गया और मजबूरन घर आकर रहना पड़ा।
विज्ञापन


गुडडू का कहना है कि घर पर कहीं काम मिलता है तो करके घर का खर्च चलाता है, लेकिन इधर करीब एक माह से काम नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ प्रिया ने पति गुड्डू पर शराब पीकर मारने-पीटने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि वह किसी भी कीमत पर गुड्डू के साथ नहीं रहना चाहती। उसे तलाक चाहिए।

दोनों की बातें सुनने के बाद तालुका विधिक सेवा समिति धनघटा के उदयभान, लल्लन यादव और महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी गौरी शुक्ला ने दोनों को समझा-बुझाकर साथ रहने को राजी किया। उसके बाद दोनों बच्चों के साथ घर को लौट गए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें