फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पत्नी ने चिकित्सक पति पर दर्ज कराया मारपीट और उत्पीड़न का केस

Wed, 16 Dec 2020 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

  • बिहार के रहने वाले हैं दंपती, शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में थे आई सर्जन
  • विवादित होने के नाते अस्पताल ने भी कर दिया है अपने यहां से निष्काषित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के एक प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल में बतौर आई सर्जन काम कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार महतो के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। उधर, आई सर्जन ने भी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित मधुसूदन होम्स सोसाइटी में किराए के फ्लैट में मंगलवार को अपना सामान लेने गए डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों पक्षों को पुलिस ने आज थाने पर बुलाया है।

जानकारी के मुताबिक, मधुसूदन होम्स सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहने वाले बिहार निवासी डॉ. प्रमोद कुमार महतो की शादी शादी 4 दिसंबर 2017 को माधुरी से हुई। उनकी दो साल की एक बेटी भी है। शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। आए दिन विवाद होने के कारण पत्नी मायके चली गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने वर्ष 2018 में सुलह कराया। जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधुरी का आरोप है कि एक माह बाद फिर डॉ. प्रमोद ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। माधुरी ने डॉ. प्रमोद के खिलाफ शाहपुर थाने में दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया। उधर, आई सर्जन डॉ. प्रमोद महतो के पारिवारिक विवाद से हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा पर आंच आती देख उन्हें वहां से निष्कासित कर दिया गया। मधुसूदन होम्स सोसाइटी मैनेजमेंट ने भी डॉ. प्रमोद को फ्लैट खाली करने का नोटिस भी दे दिया।
 
इसी के बाद मंगलवार को डॉ. प्रमोद अपना सामान लेने और फ्लैट खाली कराने आए। इसको लेकर फिर उनका पत्नी से विवाद हो गया। माधुरी ने पुलिस बुला ली। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में डॉ. प्रमोद का कहना है कि उन्होंने तलाक के लिए आवेदन किया है। फ्लैट खाली करने के लिए आया था। वहीं पत्नी माधुरी का कहना है कि डॉ. प्रमोद उन्हें जबरिया फ्लैट से निकाल रहे हैं। सामान ले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें