फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम मेरे आदमी से बच्चा पैदा करो, इसके..', शर्त न मानी तो पत्नी ने ताना चाकू; पति ने नौकरानी से की दरिंदगी

Thu, 13 Mar 2025 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपनी घर में काम करने वाली नौकरानी को बच्चे के बदले अजमेर में जमीन और फ्लैट देने का लालच दिया। शर्त न मानने पर महिला ने नौकरानी पर चाकू तान दिया। इसके बाद पति से दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stoke
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर में रहने वाले दंपती ने बच्चे की चाहत में नौकरानी को जमीन का लालच दिया था। इनकार करने पर पत्नी ने नौकरानी की गर्दन पर चाकू रखा और पति ने दुष्कर्म किया। कुशीनगर की पीड़िता की तहरीर शाहपुर थाने में केस दर्ज किया, जिसके बाद पति-पत्नी भाग निकले थे। 
विज्ञापन


एसएसपी ने शाहपुर बसंत बिहार कॉलोनी के बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है। आरोपी बृजपाल सिंह का मूल निवास मथुरा जिले के नंद गांव कोसीकला में है।

कुशीनगर की पीड़िता ने शाहपुर थाने में 11 जून 2024 को बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया पर दुष्कर्म और मारने पीटने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि किसी के माध्यम से नंबर लेकर बृजपाल सिंह ने कॉल की और बोला वह सुपरवाइजर है। 
विज्ञापन


घर में खाना बनाने वाली की जरूरत है। घर पर रहकर खाना बनाने के बदले 10 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही। फरवरी 2024 में विश्वास करके शाहपुर स्थित बृजपाल के किराए के मकान पर गई और वहां रहकर काम शुरू कर दिया। 
 

बच्चे के बदले अजमेर में जमीन और फ्लैट देने का दिया लालच
पीड़िता ने बताया कि काम करते कुछ ही दिन हुए थे कि एक रात शराब पीकर सोनिया उसके पास आई। बोली कि उसकी शादी के सात साल हो गए हैं, अभी तक बच्चा नहीं हुआ। तुम मेरे आदमी से एक बच्चा पैदा करोगी तो इसके बदले अजमेर में जमीन व फ्लैट तुम्हारे नाम कर दूंगी।

इन्कार करने पर सोनिया ने हमारे गले पर चाकू रख दिया, इसके बाद गाली देते हुए बृजपाल ने दुष्कर्म किया। इसका सोनिया ने मोबाइल में एक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद कई दिनों तक वह दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उनके चंगुल से भागी और थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन

पति-पत्नी शाहपुर थाने से वांछित हैं, दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी: दो युवकों ने होटल में बनाया शिकार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती; खुले कई राज


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें