फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की मौत मामले में पत्नी व साला गिरफ्तार, बीते साल मृतक ने की खुदकुशी

Sat, 03 Dec 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मृत बृजेश गुप्ता के पिता व टाड़ी, सिकरीगंज निवासी रामधनी गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। रामधनी ने तहरीर में लिखा था कि 2017 में उनके बेटे बृजेश की शादी गगहा के भलुआन निवासी प्रिया गुप्ता के साथ हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके के चचाईराम के पास बृजेश गुप्ता की खुदकुशी मामले में आरोपी पत्नी प्रिया व साले सूरज गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज था। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृत बृजेश गुप्ता के पिता व टाड़ी, सिकरीगंज निवासी रामधनी गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। रामधनी ने तहरीर में लिखा था कि 2017 में उनके बेटे बृजेश की शादी गगहा के भलुआन निवासी प्रिया गुप्ता के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही कुछ गलती पकड़े जाने पर दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। इसे लेकर कई बार गांव में पंचायत भी की गई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई।

बाद में प्रिया बेटे को दहेज उत्पीड़न के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। उसके भाई सूरज भी फोन कर जान से मारने की धमकी देता था। दोनों के प्रताड़ना से आहत होकर बृजेश ने जान दे दी। शव के पास ही सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने घटना के बाद ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें