फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस शहर में कौन सा होटल है बेहतर, अब घर बैठे चलेगा पता

Mon, 21 Sep 2020 08:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

घूमने का शौक रखने वाले लोगों को देश के विभिन्न शहरों के होटलों और वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। इसे लेकर पर्यटन मंत्रालय ने अनूठी पहल की है। इसके तहत अब देश भर के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट, ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट, होम स्टे के संचालकों को नेशनल डाटा बेस के तहत पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल www.hotelcloud.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। यहां से यह सूचना पर्यटकों तक आसानी से पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


अब तक देशभर के 22 हजार से अधिक और प्रदेश के 2380 आवासीय इकाईयों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। पर्यटन विभाग के पास आवास गृहों की सूचना संकलित होने से भविष्य में होटल उद्योग के लिए कारगर रणनीति तैयार करने में सरकार को सहूलियत होगी।

पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अपर सांख्यिकी अधिकारी मनीष श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9616603455 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक शहर में आवासीय इकाईयों का संचालन करने वाले प्रतिष्ठानों को अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर कराना है। इससे होटल समेत अन्य आवासीय इकाईयों की क्षमता, किराया, सुविधाओं की जानकारी घर बैठे पर्यटकों को मिल सकेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें