फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी टूटी तो प्रेमी के घर सामान लेकर पहुंची प्रेमिका, जमकर किया हंगामा

Tue, 07 Feb 2023 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लूहसी गांव के एक युवक का गुलरिहा में युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत रही और इसकी जानकारी होने पर युवती की शादी टूट गई।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाक के लूहसी गांव में गुलरिहा इलाके की एक युवती सामान के साथ पहुंची तो सोमवार को बवाल मच गया।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी शादी तुड़वा दी है, इस वजह से प्रेमी के घर ही रहेगी। उसने पुलिस भी बुला ली, लेकिन फिर प्रेमी के घरवालों ने रखने से इनकार कर दिया। बाद में युवती सामान लेकर अपने घर लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, लूहसी गांव के एक युवक का गुलरिहा की युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत रही और इसकी जानकारी होने पर युवती की शादी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती सोमवार को सामान लेकर सीधे पिपराइच में प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। हालांकि, प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया तो फिलहाल वह लौट गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें