फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती-गोरखपुर मंडल में आंधी-बारिश से खेतों में गिरी गेहूं की फसल 

Mon, 15 Mar 2021 11:49 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

  • सरसों की फसल को भी हानि, लेखपालों से मांगी गई रिपोर्ट।
  • महराजगंज में ओले भी गिरे, शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत। 
  • कई जगहों पर होर्डिंग्स उखड़े, बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
  • जिलों में बदला मौसम, फिर निकल आए गर्म कपड़े।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होती है तो गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होगा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती व गोरखपुर मंडल में शुक्रवार और शनिवार को कईऱ् जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं। तेज हवा के साथ बारिश होने से कई जिलों में गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे काफी नुकसान की आशंका है। महराजगंज में सीमेंट का शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।कई तहसीलों में लेखपालों से फसलों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन


महराजगंज जिले में शुक्रवार रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी क्षति हुई है। इससे किसानों को पैदावार घटने का डर सताने लगा है। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के गौनरिया बाबू में निर्माणाधीन ईंट-भठ्ठे पर तैनात कर्मी घनश्याम यादव (51) की सीमेंट का शेड गिरने से मौत हो गई। वह शेड में सोए हुए थे। कई जगहों पर होर्डिंग्स भी उखड़ गए हैं। नगर से लेकर गांव तक शुक्रवार देर रात तक बिजली भी गुल रही। शनिवार को दिन में भी कुछ देर तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

बस्ती में शनिवार को भी बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार देर शाम तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से फसलों को मामूली नुकसान हुआ है। भानुपर तहसील के तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि लेखपालों से सर्वे कर क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


देवरिया जिले में शुक्रवार शाम मौसम अचानक बदल गया। देर रात तक तेज हवा चलती रही। शनिवार को करीब तीन बजे तक बदली छाई रही। दोपहर 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। 

कुशीनगर जिले में शुक्रवार देर शाम तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होती है तो गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होगा। 

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार शाम आई आंधी और बारिश आफत से कम नहीं थी। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गईं। बांसी तहसील क्षेत्र में बारिश और आंधी के साथ ओले भी पड़े। किसानों का कहना है कि बारिश और आंधी से 30 से 40 प्रतिशत गेहूं की फसल गिर गई है। 

गोरखपुर जिले में शुक्रवार रात तेज हवा के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। कृषि वैज्ञानिक एसके तोमर का कहना है कि आम के बौर को नुकसान हो सकता है। किसान आम के पेड़ों पर छिड़काव करवाएं, जिससे आम के टिकोरों को नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें