फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुसाइड से पहले डायरी में लिखा था मोबाइल फोन का पासवर्ड

Fri, 20 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। गजपुर बाजार निवासी सनी सैनी ने सुसाइड से पहले अपनी डायरी में मोबाइल फोन का पासवर्ड और सूदखोरों की प्रताड़ना के बारे में लिखा था। पुलिस ने उस डायरी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते 16 मार्च को सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर सनी सैनी ने फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पुलिस को इस मामले में अब सनी की डायरी मिली है, जिसे आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। डायरी में सनी ने न केवल अपनी मौत का कारण लिखा है बल्कि उन लोगों के नाम भी दर्ज किए हैं, जो उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। सनी ने डायरी में अपने मोबाइल का पासवर्ड लिखा और पुलिस से अनुरोध किया कि उसके व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जाए। डायरी में कई रसूखदार लोगों के नाम हैं, जिनसे उसने उधार लिया था।
इसमें यह भी स्पष्ट है कि उसने कितना पैसा लिया और अब तक ब्याज के रूप में कितनी राशि चुका दी। सनी की मौत के बाद परिजनों के आक्रोश और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी साऊथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया की सारे पहलू की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें