फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पछुआ हवाएं बढ़ा रही कंपकंपी... अभी और सताएगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने की तीसरी सबसे सर्द रही मंगलवार की सुबह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम का मिजाज रह-रहकर बदल रहा है। इसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। लगातार दूसरे दिन सोमवार की रात बेहद सर्द रही। इस वजह से मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहा। मंगलवार की सुबह नवंबर महीने की तीसरी सबसे सर्द सुबह रही। मौसम अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इस बीच मौसम विभाग ने एक दिसंबर तक के लिए अपना अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि ठंडी पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में आ रही क्रमिक गिरावट जारी रहने के आसार हैं। प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने और फिर से शुरू हुई ठंडी एवं शुष्क पछुआ व उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से तापमान में गिरावट आ रही है। इस दौरान दृश्यता में कमी रहेगी।

-
इस महीने कब-कब 12 डिग्री से कम रहा न्यूनतम तापमान

नवंबर महीने में सबसे सर्द सुबह 24 नवंबर को थी। उस दिन न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उससे पहले 16 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 10.7 दर्ज किया गया था। इसके अलावा 13, 14, 15, 17 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से अधिक लेकिन 12 से कम दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


-
दिन और रात के तापमान में अंतर दे रहा राहत
दिन और रात के तापमान में अब भी बड़ा अंतर है। इस वजह से दिन में काफी हद तक राहत मिल जा रही है। मंगलवार को दिन और रात के तापमान में 16.2 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। हालांकि तापमान निरंतर 30 डिग्री से नीचे रहने के कारण दिन में भी सफर के दौरान ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें