फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: गोरखपुर में पछुवा हवा ने कम किया वायु प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स में हुआ सुधार

Mon, 29 Nov 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

गोरखपुर में पछुवा हवा ने गोरखपुर के वायु प्रदूषण को कुछ कम कर दिया है। ऊपरी और निचले वायुमंडल में हवा की रफ्तार बढ़ने से यहां का वायु प्रदूूषण बिहार की ओर से खिसक गया है। इसकी वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार आधी रात के बाद पछुवा हवा की रफ्तार बढ़कर 14 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास पहुंच गई। इसके अलावा करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में भी हवा की रफ्तार बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच गई। इसकी वजह से न सिर्फ ऊपरी वायुमंडल में छाया धुंध छंट गया बल्कि गोरखपुर में फैले प्रदूषण में भी काफी सुधार हुआ।

इस वजह से रविवार को गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरकर 262 हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि यहां के ऊपरी और निचले वायुमंडल में हवा की रफ्तार तेज होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में इतना सुधार हुआ है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

90 प्रतिशत से ज्यादा प्रदूषण वाहनों के धुएं से

वायु को प्रदूषित करने में धूल कण की भी भूमिका होती है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गोरखपुर में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं है। कैलाश पांडेय का कहना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं से तकरीबन 90 प्रतिशत वायु प्रदूषित होता है।

398 तक जा पहुंचा था एयर क्वालिटी इंडेक्स
पिछले कुछ दिनों से गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता काफी खराब थी। दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब होते-होते करीब 400 पहुंच गया था, लेकिन हल्की बूंदाबांदी और हवा की रफ्तार तेज होने से हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर होकर 150 हो गया था। इसके बाद हवा की रफ्तार बदलकर पुरवा होने से फिर से हवा की गुणवत्ता खराब होती चली गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स 398 दर्ज किया गया। इसके बाद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव हुआ। असर यह हुआ कि हवा की गुणवत्ता सुधर कर 162 हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें