फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन: कल से यू टर्न ले सकता है मौसम..बारिश की संभावना- छाए रह सकते हैं बादल

Thu, 03 Oct 2024 10:45 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मौसम सुहाना हुआ( सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

गोरखपुर में दिन में तीखी धूप से दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि शुक्रवार से मौसम एक बार फिर यू टर्न ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव शुक्रवार से दिखने लगेगा। गोरखपुर समेत आसपास जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


दो-तीन दिन से बारिश थमने से लगातार दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से अधिक है।

इसके चलते दिन में तीखी धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ अश्विनी कुमार ने बताया कि समुद्री क्षेत्र में ला-नीना के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें