फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

Tue, 05 May 2020 09:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बारिश के बाद हुए जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने मंगलवार को फिर से करवट बदल ली। सुबह और शाम को झमाझम बारिश हुई। शाम को तो न सिर्फ आधे घंटे झूमकर पानी बरसा बल्कि तकरीबन 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। 
विज्ञापन


झमाझम बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बिजली विभाग ने एहतियातन कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई बंद कर दी। मंगलवार को सुबह सुबह आकाश में एकाएक बादल छा गए और बारिश होने लगी। 

हालांकि थोड़ी देर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और सूरज निकल आया। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा, लेकिन शाम को फिर से मौसम एकाएक बदल गया। आसमान में काले काले बादल छा गए। 
विज्ञापन


अंधेरा सा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से दाउदपुर, रुस्तमपुर, साहबगंज समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। 
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की वजह से पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश हो रही है। उत्तराखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से मंगलवार को गोरखपुर एवं आसपास पर बारिश हुई। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें