महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मेघौली कला गांव में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मनरेगा द्वारा कच्ची सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच कुछ युवक हाथों में ईंट व डंडो के साथ गोलबंद होकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद निर्माण कार्य को रोकने लगें।
वही काम कर रहे मजदूरों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो आक्रोशित युवकों ने रोजगार सेवक और मनरेगा मजदूरों पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मनरेगा मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी।
मारपीट में मजदूर श्रवण (18), रीता (55), लीलावती (52), प्रमोद (21), इस्लाम अंसारी (25), बिक्की (20) , परबिंद( 20), रोजगार सेवक महेंद्र (30) व एक युवक हिरदेश (25) घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया।
वही सहमें मजदूरों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फावड़े व टोकरी के साथ तहसील परिसर पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। तहसील पर मजदूरों द्वारा विरोध करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने कार्रवाई की आश्वासन देकर मनरेगा मजदूरों को शांत करा दिया गया।