फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव रिपोर्ट: गोरखपुर के पूर्व मेयर-अफसर रहते हैं जहां, जलभराव से दहशत है वहां

Mon, 29 May 2023 02:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

वार्ड नंबर 26, बेतियाहाता में शामिल नहर रोड रुस्तमपुर, बेतियाहाता (उत्तरी) में दो सौ से अधिक मकान हैं। यहां पर चार बड़े अस्पताल, दो विद्यालय सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन मोहल्लों में सड़क और नाले तो बने, लेकिन वह मकानों से ऊंचे हो गए। इस वजह से हल्की बारिश में लोगों के घरों में एक फीट से अधिक जलभराव हो जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्की बारिश में गोरखपुर शहर की तीन पॉश कॉलाेनियां डूबने लगती हैं। एक बार बारिश होने पर दो से तीन घंटे में पानी निकलता है, तो कम से कम चार घंटे घरों की सफाई में लगते हैं। बेतियाहाता में पूर्व मेयर, सीडीओ, उप नगर आयुक्त और कमिश्नर रहते हैं, जबकि दाउदपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल का घर है। इन मोहल्लों में रहने वाले लोग बरसात आने के पहले जलभराव से निजात के उपाय में लगे हैं। सड़कें ऊंची और नाली चोक होने और मुख्य नाला से जलनिकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 26, बेतियाहाता में शामिल नहर रोड रुस्तमपुर, बेतियाहाता (उत्तरी) में दो सौ से अधिक मकान हैं। यहां पर चार बड़े अस्पताल, दो विद्यालय सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन मोहल्लों में सड़क और नाले तो बने, लेकिन वह मकानों से ऊंचे हो गए। इस वजह से हल्की बारिश में लोगों के घरों में एक फीट से अधिक जलभराव हो जा रहा है। मोहल्ले में दुर्गा मंदिर गली रोड किनारे डॉ. कुलदीप पांडेय का मकान है। दो दिन पहले हुई बारिश से परेशान होकर उन्होंने मिट्टी पटाई काम शुरू कराया है।

उनका कहना है कि पार्षद ने सड़क बनवाई है। इससे आने जाने में राहत मिली है, लेकिन जलभराव बना हुआ है। यहां सभी लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है। अजय सिंह, राकेश सिंह, विमल मिश्र सहित अन्य ने बताया कि बारिश होती है तो दो से तीन घंटे में पानी निकल जाता है। लेकिन, इसके बाद कीचड़ और कूड़ा कचरे की सफाई में चार घंटे लग जाते हैं। इसलिए दो से तीन फीट की दीवार बनवा रहे हैं, जिससे समस्या से राहत मिले। यहां नाला सफाई के अभाव में चोक हो गया है।
विज्ञापन



 

पूर्व राज्यपाल की गली, जलभराव से परेशान लोग

बुद्ध नगर महावीर प्रसाद के गली में बरसात में हो जाता है जलजमाव। इससे बचने के लिए अपना बरामद ऊंचा करवा लिए है। - फोटो : अमर उजाला।
वार्ड नंबर 70, चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड के बुद्ध नगर मोहल्ले में भी लोग आने वाली बरसात से खौफ में हैं। इस मोहल्ले में पूर्व राज्यपाल महावीर प्रसाद मकान है। इसलिए इसे महावीर प्रसाद की गली के नाम से जाना जाता है। यहां सौ से अधिक मकानों में जलभराव होता है। बारिश होने पर उल्टे नाले से घर में बहकर पानी चला जाता है।

इसमें लोग बदबू, कीचड़ और गंदगी का सामना करते हैं। देवरिया बाईपास के किनारे बड़ा नाला बना हुआ है। पानी बरसने पर बड़े नाला से इस मोहल्ले की जलनिकासी नहीं होती। यहां नाली का पानी ही सबके घरों में पहुंच जाता है। उमाशंकर बाबू के घर का बरामदा तीन फीट ऊंचा किया गया है। अन्य लोगों ने भी ऊंची दीवार बनाई है, फिर भी जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही।

बारिश होगी तो घर में भर जाएगा हाइवे का पानी
बेतियाहाता दक्षिणी मोहल्ला नेशनल हाइवे के किनारे है। यहां सड़क किनारे नाला नहीं है। गर्मी के मौसम में नाबदान का पानी निकालने के लिए लोगों ने घरों के आगे सोख्ता बनवाए हैं। कुछ लोग खाली जगहों पर पानी बहाते हैं। मोहल्ले के उमेश चंद पांडेय, श्यामकृष्ण, भानु प्रताप अग्रहरी सहित अन्य लोगाें के मकानों में हर बरसात में पानी भर जाता है। इस मोहल्ले से फलमंडी तक नाला का निर्माण की मांग लोग तीन साल से नगर निगम के अधिकारियों से कर रहे हैं, ताकि समस्या से निजात मिल सके। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए यहां के लोगों ने अभी से सामानों को ऊंचे स्थान पर रखना शुरू कर दिया है।
 

लोगों ने क्या कहा

गोरखपुर में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला।
हल्की बारिश में हम लोगों के घरों में जलभराव हो रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने की जरूरत है। रुस्तमपुर चौराहे से फलमंडी तक हाइवे के किनारे तक नाला बन जाए तो हम लोगों को राहत मिल जाएगी।-भानुप्रताप अग्रहरी, बेतियाहाता दक्षिणी।

बरसात होने पर हाइवे का पानी भी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। कम से कम अधिकारियों को यह सोचना चाहिए कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों को क्या परेशानी होती है। किसी अधिकारी के घर में जलभराव हो तो लोगाें का दर्द समझ में आएगा।-उमेश चंद पांडेय, बेतियाहाता दक्षिणी।

बाईपास हाइवे के नाला में फलमंडी, महेवा सहित अन्य जगहों का पानी आता है। बारिश होने पर बुद्ध नगर मोहल्ले का पानी यहां से नहीं निकल पाता है। ऐसे में सबके घरों में पानी भर जाता है। -राम मनोहर, बुद्ध नगर।



तीन से चार फीट तक दीवार बनाई गई है। बरामदों को ऊंचा कराया गया है। अब और क्या किया जा सकता है। मोहल्ले में बसें हैं तो घरबार छोड़ना आसान नहीं है। बरसात का सीजन जलभराव में ही गुजरेगा।-छोटेलाल भारती, बुद्ध नगर।

नाली ऊंची हो गई है, जबकि मुख्य नाला चोक है। सड़क बनने से आने जाने में राहत मिली है। लेकिन घरों के भीतर जलभराव से राहत नहीं मिल पाई। इसलिए मिट्टी पटवा रहे हैं। -प्रदीप पांडेय, दुर्गा मंदिर गली।

यहां दो सौ से अधिक मकान हैं। इन मकानों में जलभराव होता है। दो दिन पहले हल्की बारिश से घर में कीचड़, मिट्टी, कूड़ा कचरा फैल गया। दो घंटे में पानी निकलता है, तो चार घंटा सफाई में लग जाता है। -संपूर्णानंद, दुर्गा मंदिर गली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

दाउदपुर में बरसात में पानी लग जाता है। पानी से बचने के लिए घर के सामने दीवार चलवा दिया। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस संबंध में बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है। निचले स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए जाएंगे। नाला-नाली के जो निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनको समय से पूरा कराने को कहा गया है। -गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त।

हमारे वार्ड में बुद्ध नगर मोहल्ला ही है, जहां पर जलभराव होता है। यहां की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। अन्य जगहों पर जलभराव की परेशानी नहीं है।-धर्मेंद्र सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर 70, चंद्रशेखर आजाद चौक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें