फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण में नाला बनाते समय पानी की पाइप टूटी, जल आपूर्ति ठप

Tue, 26 Dec 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
0- लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया जा रहा है चौड़ीकरण का काम
विज्ञापन

0- ठेकेदार ने नाला निर्माण के दौरान ही पानी की पाइप तोड़ दी, शाम तक पहुंचे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिलंदपुर के पास सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे नाला निर्माण के दौरान खोदाई करते समय पानी की पाइप टूट गई। इससे लगभग 600 घरों में पानी की आपूर्ति देर रात तक बंद रही। इधर, पाइप का पानी खोदे गए गड्ढे में भरने लगा। आस-पास के लोगों ने खुद किसी तरह गड्ढा बंद कर पानी को रोकने का प्रयास किया। ताकि पानी जमीन के अंदर से मकान व दुकान की नींव को कमजोर न कर दे।
पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। ये काम लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जा रहा है। सोमवार को अचानक सड़क किनारे नाले के निर्माण में जलकल द्वारा बिछाई गई पानी की पाइप टूट गई। पहले धीमे-धीमे रिसाव हो रहा था। शाम होते ही अचानक से पानी का रिसाव तेज हो गया। खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग के साथ संबंधित ठेकेदार की टीम मौके पर पहुंची। ठेकेदार ने टुल्लू पंप का इंतजाम कर गड्ढे के पानी को दूसरी तरफ निकलवाना शुरू किया। पानी का रिसाव तेज से होने पर विभाग को सूचना देकर टंकी से आपूर्ति बंद करवाई गई। जल निगम को भी सूचना दी गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। देर शाम को लोगों की जरूरतों को देखते हुए जलकल विभाग की तरफ से एक पानी की टंकी मौके पर अस्थाई तौर पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोट
सूचना मिलते ही मौके पर जेई की टीम को भेज दी गई थी। पानी के टंकी की आपूर्ति बंद करवा दी गई है। पानी का टूटा पाइप बनने में मंगलवार दोपहर या शाम का समय लग जाएगा। जल की आपूर्ति के लिए एक टैंकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रघुवेंद्र कुमार, जीएम जलकल

पानी की पाइप टूट गई है। सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, शाम के समय पाइप को सही कर पाना मुश्किल था। सुबह से ही ठेकेदार को लगाकर पाइप सही करवाने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है दोपहर तक पाइप बदलने का काम पूरा हो जाए।
रतनसेन सिंह, परियोजना प्रबंधक जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें