फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 'जलप्रलय', भारत में हाई अलर्ट: त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ा, ग्लेशियर टूटा तो कुशीनगर तक खतरा

Fri, 28 Aug 2026 02:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Nepal Flash Flood Alert: नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया है। त्रिशूली नदी के आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अचानक आई बाढ़ से प्रभावित त्रिशूली इलाके के ड्रोन फुटेज सामने आए है।
विज्ञापन
त्रिशूली नदी किनारे हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में फुर्के खोला और त्रिशूली नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया है। त्रिशूली नदी के आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

विज्ञापन

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की नदियों में फिर बढ़ रहा जलस्तर
फुर्के खोला में पानी का बढ़ता स्तर अब चिंता बढ़ा रहा है। नदी का तेज बहाव और रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। नेपाल में पहले से जारी तबाही के बीच यह जलस्तर वृद्धि हुई है। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 
 

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से छिन गया सबकुछ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
कुशीनगर में भी अलर्ट
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। उन्हें नदी के आसपास नहीं जाने के लिए भी कहा गया है। यदि दोबारा ग्लेशियर टूटता है, तो इसका असर साढ़े तीन घंटे में कुशीनगर तक दिख सकता है। नदी से दो से तीन किलोमीटर के भीतर बैरीकेडिंग कर दी गई है।

नेपाल से तिब्बत तक तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई
जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की बढ़ी चिंता
फुर्के खोला में पानी का स्तर बढ़ने से गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। नदी का बहाव बहुत तेज है और उसका विकराल रूप स्पष्ट दिख रहा है। नेपाल में पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर चल रहा है। इस बीच जलस्तर का बढ़ना खतरे को और बढ़ा रहा है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में पानी की तेज धार और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता जोखिम दिखाई दे रहा है।

नेपाल में बाढ़ के बीच बांसवाड़ा प्रशासन की निगरानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह
प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाईअलर्ट घोषित किया है। त्रिशूली नदी के किनारे बसे इलाकों को तुरंत खाली कराया जा रहा है। राहत एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और बचाव कार्य में जुटी हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के करीब न जाने की सलाह दी गई है। नदी के दो से तीन किलोमीटर के दायरे में बैरीकेडिंग भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

नेपाल बाढ़ - फोटो : पीटीआई
त्रिशूली के ड्रोन फुटेस से सामने आई ताजा तस्वीर
अचानक आई बाढ़ से प्रभावित त्रिशूली इलाके के ड्रोन फुटेज सामने आए है। एक और बाढ़ के खतरे को देखते हुए इस इलाके को फिर से खाली कराया जा रहा है। त्रिशूली से रासुका तक सड़क निर्माण का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और सभी जेसीबी मशीनों को सुरक्षित जगहों पर हटा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें