फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला में पानी घटने से राहत,सड़क पर कीचड़ से परेशानी

Wed, 01 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गोड़धोईया नाले में मंगलवार को पानी घट गया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अलबत्ता नाले का पानी उतरने के बाद सड़कों पर फैले कीचड़ से परेशानी हो रही है। सोमवार को बारिश की वजह से गोड़धोईया नाले की पानी कई लोगों घरों में घुस गया था। कई जगहों पर नाला निर्माण कार्य चलने से जगह-जगह मिट्टी डालकर नाले को बांध दी गई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बारिश होने से शक्तिनगर, राज नगर और आदित्यपुरी कॉलोनी में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया था। सोमवार दिनभर कार्यदायी संस्था ने जेसीबी मशीन लगाकर जहां-जहां नाला बांधा गया था उसे खोल दिया। पानी निकलने के बाद कई लोगों ने अपने घरों की ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवा डालकर सफाई की हैं। मंगलवार को नाले का पानी चार-पांच फीट नीचे बह रहा हैं। हालांकि नाले के आसपास की सड़कें कीचड़ से सनी है। आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बाइक सवार को और भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाइक की संतुलन इधर-उधर हो रही है तो लोग गिर जा रहे हैं।
वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के अनुसार नाले का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को यहां कार्य करवाए गए हैं, पानी निकाल कर आगे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें