फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बढ़नी में वाशिंग पिट शुरू, यहां से चलेगी नरकटियागंज के लिए ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी स्टेशन पर बने वाशिंग पिट में गाड़ियों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर और 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन को मार्ग विस्तार दे दिया है। 03 जुलाई काे यह ट्रेन गोरखपुर से बढ़नी स्टेशन के लिए चलेगी। वहीं चार जुलाई को बढ़नी से गोरखपुर होते हुए नरकटियागंज जाएगी। इस ट्रेन की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। जल्द ही कुछ और ट्रेनों को भी बढ़नी रूट पर विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन

गोरखपुर-बढ़नी रूट पर चलने वाली ट्रेनों की मरम्मत भी गोरखपुर वाशिंग पिट में ही होता है। यहां पहले से ही ट्रेनों की संख्या अधिक है। इसे देखते हुए बढ़नी में भी वाशिंग पिट बनवाया गया है। अब यहां गाड़ियों की धुलाई, पानी भरने व सामान्य जांच व मरम्मत का कार्य हो सकता है। इसके बाद रेल प्रशासन ने गोरखपुर स्टेशन का लोड कम करने के लिए कुछ ट्रेनों को बढ़नी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे एक तो ट्रेनों के मेंटेनेंस में लगने वाले समय की बचत होगी, दूसरे गोरखपुर-बढ़नी रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी।
इस क्रम में 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 03 जुलाई से नरकटियागंज से गोरखपुर से रात में 08: 55 बजे बढ़ने के लिए चलेगी। यह ट्रेन नकहा जंगल से 09:12 बजे, मानीराम से 09:31 बजे, पीपीगंज से 09:48 बजे, कैम्पियरगंज से 10:02 बजे, आनंदनगर से 10:17 बजे, बृजमनगंज से 10: 35 बजे, उस्का बाजार से 10: 47 बजे, सिद्धार्थनगर से 10: 59 बजे, चिल्हिया से 11:13 बजे, शोहरतगढ़ से 11:23 बजे तथा परसा से 11:36 बजे छूटकर 12:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन


चार जुलाई को गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बढ़नी से सुबह 08:10 बजे छूटकर दोपहर 12:20 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से नरकटियागंज के लिए 12:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें