थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर गांव के पास देसी शराब की दुकान पर पिपराइच क्षेत्र के जंगल पकड़ी निवासी अर्जुन निषाद (34) का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि अर्जुन ने शराब पीने की लत की वजह से अपना खेत बेच दिया। घर गिरवी रख दी। अत्यधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के जंगल पकड़ी गांव निवासी अर्जुन निषाद बेलवा रायपुर में शराब पीने निकला था। सुबह आठ बजे वह देसी शराब की दुकान के सामने मृत मिला। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उसने अपनी जमीन तीस लाख रुपये में बेची थी। इसमें से एक लाख रुपये उसकी पत्नी लेकर मायके चली गई थी। फिर वापस नहीं आई। तब से अर्जुन को शराब की लत हो गई। बचे रुपये वह शराब पीने पर उड़ाने लगा। रुपये खत्म हुए तो हाल ही में उसने घर भी गिरवी रख दी।
बुधवार सुबह शराब की दुकान पर उसकी मौत हो गई। तालनवर खपड़वा निवासी रामप्रवेश (अर्जुन निषाद के बहनोई) ने पोस्टमार्टम कराने के लिए गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है।