फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गोरखपुर में पैडलेगंज चौराहे के पास निर्माणाधीन नाले की दीवाल ढ़ही, 10 मजदूर घायल- एक की हालत गंभीर

Mon, 04 Mar 2024 11:48 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर स्थित पैडलेगंज में निर्माणाधीन नाले की दीवाल गिरने से दस मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पैडलेगंज के पास नाले में टूटकर गिरी दीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैडलेगंज-फिराक चौक तक फोरलेन निर्माण के लिए बन रहे नाले का ढांचा ढहने से 10 मजदूर घायल हो गए। वाराणसी के एक मजदूर को गंभीर चोट आई है, जिसे छात्रसंघ चौराहा के पास प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी नौ को मामूली चोट आई थी, उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मजदूर राकेश कुमार (27) वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सराय मुहाना का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, पैडलेगंज से फिराक चौक तक फोरलेन का निर्माण हो रहा है। इसके लिए रविवार को पैडलेगंज के आगे एक कार शोरूम के सामने ही नाले का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए लोहे के सरिया का जाल बांधा जा रहा था। बरसात की वजह से मिट्टी गिली हो गई थी जिससे सरिया लगाते ही मिट्टी दरक गई।

उस दौरान काम कर रहे 10 मजदूर नीचे दब गए। यह देखकर साथी मजदूर और आसपास के लोग दौड़ पड़े, फिर घायलों को बाहर निकाल गया। सूचना पर कैंट पुलिस भी पहुंच गई और फिर सभी को चंद कदम की दूरी पर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से राकेश कुमार को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य मजदूरों को मामूली चोट आई। घटना की सूचना पर काम कराने वाले फर्म के लोग भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही दौड़ पड़े लोग, पांच मिनट में पहुंचाया अस्पताल
पैडलेगंज के पास नाला निर्माण के दौरान मिट्टी में मजदूरों के दबने की घटना होते ही अफरा-तफरी मच गई थी। साथी मजदूरों के साथ ही आसपास ठेला लगाने वाले भी पहुंच गए और मदद कर सबको बाहर निकाला गया। इस बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।

पुलिस ने तत्काल रास्ता रोककर पास के नर्सिंग होम से एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा। मजदूर राकेश के सिर पर चोट लगने की वजह से अधिक रक्तस्राव होने लगा था। खुद डॉक्टरों ने भी कहा कि अगर देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। फिलहाल, अभी भी उसकी हालत नाजुक है।

रविवार की शाम चार बजे के करीब जैसे ही बारिश रुकी, वैसे ही काम करने वाले मजदूर फिर से नाला निर्माण के काम में लग गए। राकेश, रामप्रीत सहित 10 मजदूर सरिया का ढांचा गड्ढे में डाल रहे थे। इसी बीच राकेश अंदर उतरा और मिट्टी दरक गई और भरभरा कर सरिया राकेश के ऊपर गिर गया। बगल में काम कर रहे अन्य मजदूर भी सरिया से चोटिल हो गए।

अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच ही आसपास के लोग भी मदद के लिए आ गए। तत्काल साथ में काम करने वाला मजदूर रामप्रीत गड्ढे में उतर गया और सरिया व मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकालने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भेजा गया।

रोक दिया गया था रास्ता
हादसे के बाद 15 मिनट तक के लिए रास्ता को रोक दिया गया था, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। कैंट के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और घायलों को भर्ती कराए। उन्होंने बताया कि राकेश की हालत ही गंभीर है, अन्य को मामूली चोट लगी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें