फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान ढहा, दबने से महिला की मौत

विज्ञापन
इजरही के देवराजी देवी की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बारिश में मकान ढहा, दबने से महिला की मौत
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव में मंगलवार की भोर में बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। इसमें दबने से परिवार की एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इजरही गांव निवासी दीपनारायण कु शवाहा का पक्का मकान है। आगे कच्ची दीवार के सहारे टीनशेड डाल दिए थे। इसी में उनकी पत्नी देवराजी देवी (50) सोती थीं। सोमवार की रात भी वह प्रतिदिन की भांति सोईं। मंगलवार की भोर में चार बजे तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान देवराजी देवी जग गईं और कहीं जाने लगीं। तभी मिट्टी की दीवार ढह गई और देवराजी देवी इसी में दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जगे और दौड़कर पहुंचे। मलबे में दबी देवराजी देवी को परिवारवालों ने बाहर निकाला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो गई है। छोटी बेटी अनिता की शादी भी मई महीने में तय थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते दिसंबर में तिथि तय की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें