रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते यात्री।अमर उजाला
रेलवे स्टेशन परिसर में नहीं दिखा ठंड को लेकर कोई इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कोहरे के चलते देर से चली रही ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और दो पर सैकड़ों यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते रहे। कुछ यात्री फर्श पर ही चादर बिछाकर समय काटते नजर आए। परिसर में ठंड से मुकाबला करने के लिए रेल प्रशासन की ओर कोई इंतजाम नहीं दिखा। कहीं भी अलाव तक नहीं जलता दिखा।
आजमगढ़-गोरखपुर-एलटीटी जाने वाली ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से चल रही थी। रात करीब 11 बजे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अब्राउल हक ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है, रात में गांव से साधन न मिलने के कारण शाम सात बजे आ गया था। पता नहीं ट्रेन कब तक आएगी। वहीं भगवंत मान गिरी ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है। ठंड बहुत है, कंपकंपी छूट जा रही है। डर लग रहा है कि कहीं तबीयत न खराब हो जाए। केरल के रहने वाले यात्री दीपक ने बताया कि वह नेपाल घूमने आए थे, वापस अपने घर जा रहे हैं। राप्तीसागर एक्सप्रेस से जाना है जो सुबह साढ़े छह बजे जाएगी।