फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल : नाजिया, पुष्पा, अंशिका व सौरभ का हुआ चयन

Tue, 16 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडल की वॉलीबाॅल खिलाड़ी नाजिया खातून, पुष्पा कुमारी, अंशिका जैन और सौरभ शुक्ल का प्रदेश टीम में चयन के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेनेे के लिए हुआ है। उनका चयन बीते दिनों आगरा में संपन्न सब जूनियर वॉलीबाॅल स्टेट चैंपियनशिप बालक वर्ग और आजमगढ़ में संपन्न सब जूनियर वॉलीबाॅल स्टेट चैंपियनशिप बालिका वर्ग में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

जिला वॉलीबाॅल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में होगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित टीम को 27 मई को पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को संघ के संयुक्त सचिव अजय राय, रवींद्र नाथ दुबे, बब्बन सिंह, श्याम नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें