- तृतीय मन्नू लाल स्मृति ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ और राष्ट्र गौरव फाउंडेशन की ओर से बुधवार को विजय चौक स्थित एक विद्यालय में तृतीय मन्नू लाल श्रीवास्तव स्मृति ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। ओपेन वर्ग में बेहतर टाइब्रेक के आधार पर अपने सभी मैचों में जीत दर्ज कर फीडे रेटेड खिलाड़ी विवान शुक्ला ने 4.5 अंक बनाकर विजेता की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के उपविजेता ने 4.5 अंक बनाकर शशि प्रकाश रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर विष्णु देव यादव, चौथे स्थान पर रक्षित शेखर द्विवेदी रहे। इसके अलावा 4 अंक बनाकर रवि कुमार गौतम पांचवें, दिव्यांशु श्रीवास्तव छठवें, प्रांजल मिश्रा सातवें स्थान पर रहे। 3.5 अंक बनाकर निर्मय सिन्हा आंठवें, आर्यांश नौवे और दीपांजलि श्रीवास्तव दसवें स्थान पर रहीं। तीन अंक बनाकर बेस्ट गर्ल्स का पुरस्कार नव्या वर्मा ने अपने नाम किया। बेस्ट अंडर-7 कुशाग्र अग्रवाल, बेस्ट अंडर-9 आर्यंन कुमार और बेस्ट अंडर-11 का पुरस्कार आरव भारती को दिया गया।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने शील्ड, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अभिनव कुमार श्रीवास्तव, शैलेश त्रिपाठी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. निशि अग्रवाल, कनक हरि अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।