फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाह पंचमी आज, लगभग पांच सौ शादियां होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस दिन भगवान राम व माता सीता का हुआ था विवाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मार्गशीर्ष मास की पंचमी तिथि मंगलवार को विवाह पंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम-सीता का विवाह होने से इस दिन को काफी शुभ माना गया है। इस दिन जिले में लगभग पांच सौ शादियां हो सकती हैं।

गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि वाल्मीकि रामायण और भविष्य पुराण के अनुसार इसी दिन माता सीता का विवाह जनकपुर में भगवान पुरुषोत्तम रामचंद्र से हुआ था। इसलिए इस तिथि को विवाह के लिए सर्वोत्तम तिथि माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शास्त्र कारों का यहां तक कथन है कि यदि इस दिन वैवाहिक नक्षत्र न भी हो तो भी विवाह किया जा सकता है। इस वर्ष श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र है। मैथिल ग्रंथों में विवाह के लिए इन दोनों नक्षत्रों की संस्तुति है। परंतु वाराणसी पद्धति में इसे विवाह के लिए अलग रखा गया है। वहीं पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना गया है, और रामचंद्र नारायण के अवतार के रूप में माने जाते हैं। इसलिए इस दिन सीताराम के पूजन के साथ मां लक्ष्मी की सविधि अर्चन और व्रत का भी विधान भविष्य पुराण में है।
सौभाग्य और अचल लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन जिले में लगभग पांच सौ शादियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें