फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शून्य रही दृश्यता, तीन दिन के लिए अलर्ट

विज्ञापन
सुबह पड़ा कोहरा।अमर उजाला
विज्ञापन
- तराई क्षेत्रों में तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी
विज्ञापन

- गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के तराई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाने के आसार हैं। गोरखपुर में शुक्रवार को दृश्यता शून्य दर्ज की गई। कई इलाकों में ऐसा ही हाल रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तराई हिस्सों में पड़ रहा कोहरा अभी जारी रहेगा। गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी सातों जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां अत्यंत घना कोहरा हो सकता है। यह अलर्ट 14 दिसंबर तक के लिए है। इसके बाद क्या स्थिति होगी, यह मौसम विभाग एक-दो दिन में जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

तापमान में हल्की वृद्धि के संकेत
तापमान को लेकर मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है। तापमान काफी दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा है। अब अगले तीन दिनों के दौरान इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार को इसमें मामूली वृद्धि भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें