- कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्रियों को भारी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कोहरे का असर रेल संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली गोरखधाम, पूर्वांचल और सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित 11 ट्रेनें देर से पहुंचीं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को गोरखपुर आने वाली 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटे 35 मिनट, 15203 लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, 02564 बरौनी क्लोन स्पेशल तीन घंटे 27 मिनट, 12556 गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट और 15047 पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। वहीं, गोमतीनगर से बंगलूरू जाने वाली 06530 गोमतीनगर-बंगलूरू स्पेशल 41 घंटे की देरी से चल रही है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।