फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड : राहुल अली की जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य आरोपी रजा खान व फैज रैनी की जमानत के बाद राहुल अली ने भी हाईकोर्ट में दी है अर्जी
विज्ञापन

- 12 मार्च को दी अर्जी, 21 अप्रैल को जमानत की अर्जी पर होगी सुनवाई



गोरखपुर। छात्र नेता विशाल सिंह की हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले राहुल अली की जमानत पर आज सुनवाई होगी। राहुल अली ने 12 मार्च को हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी। 21 अप्रैल को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इससे पूर्व मुख्य आरोपी रजा खान व फैज रैनी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। वहीं चौथा आरोपी विनोद जायसवाल अभी भागा हुआ है।

हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य विनीत सिंह के पुत्र और छात्रनेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात घर से बुलाकर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल पर केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रजा खां व राहुल अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्याकांड में जेल में बंद तीसरे आरोपी राहुल अली ने लाइनर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य आरोपी मो. रजा खान व फैज रैनी की जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। सोमवार को तीसरे आरोपी राहुल अली की जमानत की अर्जी पर सुनवाई होगी। वहीं इनामी चौथा आरोपी विनोद जायसवाल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें